जयपुर , मई 15 -- उद्यमियों के लिए एक प्रमुख रेफरल मार्केटिंग संस्था बिज़नेस नेटवर्क इंटरनेशनल (बीएनआई) राजस्थान की राजधानी जयपुर में 16 और 17 मई को इंडिया नेशनल कॉन्फ्रेंस-(आईएनसी-2026) का आयोजन करेगी।
बीएनआई इंडिया के नेशनल डायरेक्टर हेमू सुवामा ने शुक्रवार को यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। पहली बार जयपुर बीएनआई इंडिया के फ्लैगशिप नेशनल नेटवर्किंग कन्वेंशन को होस्ट करेगा, जिसे एशिया के सबसे बड़े और सबसे असरदार स्ट्रक्चर्ड बिज़नेस नेटवर्किंग इवेंट्स में से एक माना जाता है। दो दिन की इस कॉन्फ्रेंस में भारत और पड़ोसी देशों के एंटरप्रेन्योर, इंडस्ट्री लीडर, प्रोफेशनल, स्टार्टअप फाउंडर और बिज़नेस डिसीजन-मेकर के शामिल होने की उम्मीद है।
हेमू सुवामा ने कहा कि आईएनसी-2026 एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो बिज़नेस को जोड़ता है, भरोसेमंद रिश्ते बनाता है और लंबे समय तक चलने वाले विकास के मौके देता है। बीएनआई इंडिया दुनिया का सबसे बड़ा बिज़नेस नेटवर्किंग और रेफरल ऑर्गनाइज़ेशन है, जो 76 देशों में काम करता है और दुनिया भर में इसके 11 हजार 728 चैप्टर में तीन लाख 55 हजार 500 से ज़्यादा सदस्य हैं। अकेले पिछले 12 महीनों में बीएनआई सदस्यों ने दुनिया भर में 17.9 मिलियन रेफरल के ज़रिए यूएसडी 26 बिलियन का बिज़नेस किया।
बीएनआई जयपुर रीजन, जिसने 2017 में राजस्थान में बीएनआर् की शुरुआत की थी, ने सहयोग, रेफरल और पेशेवर विकास को बढ़ावा देकर स्थानीय बिज़नेस समुदाय को मज़बूत करने में अहम भूमिका निभाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित