वाराणसी , मई 4 -- काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के जूलॉजी विभाग की शोध छात्रा चंचल देवनानी ने ग्रीस के एथेंस शहर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय मानव जीनोम मीटिंग-2026 में टॉप-10 पोस्टर में स्थान बनाया। इस सम्मेलन में कुल 230 पोस्टर प्रस्तुत किए गए थे। सम्मेलन 21 से 24 अप्रैल तक चला।
जीन विज्ञानी प्रो. ज्ञानेश्वर चौबे के मार्गदर्शन में कार्यरत चंचल ने सिंधी समुदाय के जीन संबंधी इतिहास और उनकी जनसंख्या संरचना पर शोध प्रस्तुत किया। उन्होंने जीनोम-वाइड डेटा का उपयोग करते हुए सिंधी लोगों में जीन विविधता, पुराने एडमिक्सचर (मिश्रण) के समय और उनकी जनसंख्या के इतिहास का अध्ययन किया। इस शोध को पूरे यूरेशिया (यूरोप-एशिया) के प्रवास और विकास की कहानी से जोड़ा गया है।
उनका पोस्टर दुनिया भर के प्रमुख जीन विशेषज्ञों को बेहद पसंद आया। जजों और वैज्ञानिकों ने इसे बहुत अच्छा और सहीदिशा वाला कार्य बताया। खासकर उन्होंने जीनोमिक निष्कर्षों को पुरातात्विक घटनाओं और भाषाई सबूतों के साथ जोड़ने की सराहना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित