हैदराबाद , अगस्त 19 -- तेलंगाना के हैदराबाद में बुधवार को भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के नेता एवं सिद्दीपेट के विधायक टी. हरीश राव को डॉ. मरी चेन्ना रेड्डी तेलंगाना इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज (टिम्स) अस्पताल जाने से पहले पुलिस ने उनके कोकापेट स्थित घर पर नजरबंद कर दिया।
पुलिस ने एहतियाती कदम उठाते हुए श्री हरीश राव को नज़रबंद कर दिया और उनके घर के बाहर सुरक्षाकर्मी तैनात हैं।
इस घटनाक्रम की बीआरएस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने आलोचना की। नेताओं का आरोप है कि पुलिस उन्हें अस्पताल जाने से रोक रही थी ताकि वे वहां बुनियादी ढांचे और सुविधाओं की कथित कमी को उजागर न कर सकें। रिपाेर्टों के अनुसार सनथनगर टिम्स अस्पताल जाने की योजना बनाने वाले पूर्व पूर्व मंत्री तलसानी श्रीनिवास यादव और सबिता इंद्रा रेड्डी को भी नज़रबंद कर दिया गया है।
बीआरएस नेताओं का आरोप है कि मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने पर्याप्त बुनियादी ढांचा सुनिश्चित किए बिना ही जल्दबाजी में इस सुविधा का उद्घाटन कर दिया था। उन्होंने कहा कि इन दौरों का मकसद अस्पताल का निरीक्षण करना और कथित कमियों को जनता के सामने लाना था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित