, Sept. 19 -- वर्तमान में प्रतिदिन औसतन 650 से 700 स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत की जा रही है। बरसात के बाद मरम्मती एवं रखरखाव के कार्य में और तेजी आएगी जिससे अधिक से अधिक लंबित शिकायतों का शीघ्र निष्पादन किया जा सके।बैठक में कंपनी को अतिरिक्त 10 से 15 हजार नई स्ट्रीट लाइटों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसी स्ट्रीट लाइटें जो मरम्मती के बाद भी बार-बार खराब हो रही हैं, उन्हें बदलने की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आगामी त्योहारों के दौरान संभावित आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त संख्या में नई स्ट्रीट लाइट उपलब्ध रखने को कहा गया है।

स्ट्रीट लाइट के साथ-साथ शहर में हाई मास्ट लाइट लगाने का कार्य भी जारी है। अब तक 33 स्थलों पर हाई मास्ट लाइट का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। शेष पांच स्थलों पर भी कार्य शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित