, May 28 -- सचिव ने सोलर स्ट्रीट लाईट्स के रख-रखाव के लिए एजेंसियों द्वारा स्थापित सर्विस सेंटरों का नियमित निरीक्षण कर रिपोर्ट विभाग को उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया। बैठक में छठे राज्य वित्त आयोग एवं 15वें वित्त आयोग से संबंधित योजनाओं, न्यायिक मामलों, लंबित उपयोगिता प्रमाण पत्रों एवं अंकेक्षण विषयों की भी विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों को वित्त आयोग से प्राप्त राशि का तेजी से जनकल्याणकारी योजनाओं में उपयोग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में निदेशक पंचायती राज विभाग नवीन कुमार सिंह, अपर सचिव डॉ. आदित्य प्रकाश, संयुक्त सचिव शम्स जावेद अंसारी सहित विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित