वाराणसी , मार्च 25 -- उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में बिहार के डेहरी से आए छह युवकों में से एक की गंगा में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। पंचगंगा घाट पर हुई इस घटना में पाँच अन्य साथियों को स्थानीय मांझियों ने बचाया।
कोतवाली थाना क्षेत्र के पंचगंगा घाट पर बुधवार सुबह बिहार के डेहरी ऑन सोन निवासी छह युवक स्नान करने पहुँचे थे। अचानक सम्यक गुप्ता उर्फ श्याम (16) गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने के प्रयास में बाकी साथी भी डूबने लगे। पास में मौजूद मांझी दिलीप साहनी और बच्चा ने सागर कुमार (16), ईशु गुप्ता (17), शुभम कुमार (17), वैभव मिश्रा (16) तथा आदर्श गुप्ता (15) को किसी तरह बचाया।
राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की गोताखोर टीम ने बाद में श्याम का शव निकाला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित