, Oct. 17 -- डॉ. विद्यानंद सिंह एवं डॉ. अजय कुमार पांडेय ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए उनकी रचनात्मक प्रतिभा की सराहना की तथा बच्चों को भविष्य में भी ऐसी गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।इस अवसर पर बिहार राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड, पटना के सहायक लेखा पदाधिकारी अभय सिंह, खादी मॉल पटना के व्यवस्थापक रमेश चौधरी तथा खादी बोर्ड के अन्य कर्मचारीगण उपस्थित थे। सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अभियान की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा खादी एवं ग्रामोद्योग को बढ़ावा देने के संकल्प को दोहराया।
समापन समारोह के अवसर पर खादी एवं ग्रामोद्योग के प्रचार-प्रसार, स्थानीय कारीगरों एवं बुनकरों को प्रोत्साहन देने तथा स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के संकल्प को दोहराया गया। अभियान के माध्यम से खादी के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने और नई पीढ़ी को गांधीजी के विचारों से जोड़ने का प्रयास किया गया।
बिहार राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, प्रतिभागियों, अभिभावकों एवं आम नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित