, Sept. 14 -- स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जन आरोग्य समितियों की सहभागिता से स्थानीय जरूरतों के अनुसार कार्यों की प्राथमिकता तय की जाएगी। सभी जिलों को निर्धारित कार्यों को 31 अक्टूबर 2026 तक पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं।श्री निशांत ने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य संस्थानों को मजबूत बनाने से लोगों को उनके घर के नजदीक ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के सरकार के संकल्प को और मजबूती मिलेगी।

स्वास्थ्य सचिव कुमार रवि ने निर्देश देते हुए कहा कि 'सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान' के तहत चिन्हित सभी कार्यों को 31 अक्टूबर 2026 तक अनिवार्य रूप से पूरा कराया जाए। उन्होंने कार्यों की नियमित निगरानी एवं समीक्षा सुनिश्चित करने तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि कार्यों की गुणवत्ता, समयबद्ध क्रियान्वयन और उपलब्ध राशि के प्रभावी उपयोग पर विशेष ध्यान दिया जाए, जिससे मरीजों को सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में बेहतर, स्वच्छ एवं सुविधाजनक वातावरण मिल सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित