, May 15 -- श्री सुमन ने जानकारी देते हुए कहा कि गयाजी जिले के चन्दौती प्रखंड में काजीचक, पछियारी एवं महुआ आहर सिंचाई योजना का जीर्णोद्धार कार्य 219.678 लाख की लागत से पूर्ण किया गया है, जिससे लगभग 220 हेक्टेयर कृषि भूमि में सिंचाई सुविधा पुनर्स्थापित होगी। मोहनपुर प्रखंड में दशईन बुढवा आहर पईन सिंचाई योजना 149.210 लाख की लागत से पूर्ण की गई है, जिससे लगभग 160 हेक्टेयर भूमि लाभान्वित होगी।
मंत्री ने बताया कि बेलागंज प्रखंड में रौना आलम बिगहा आहर पईन सिंचाई योजना 103.592 लाख की लागत से पूर्ण हुई है, जिससे लगभग 200 हेक्टेयर कृषि भूमि सिंचित होगी। उन्होंने बताया कि नीमचक बथानी प्रखंड में खुखरी आहर पईन सिंचाई योजना 130.850 लाख की लागत से पूर्ण की गई है, जिससे लगभग 152 हेक्टेयर कृषि भूमि में सिंचाई सुविधा पुनर्स्थापित होगी। वहीं गुरूआ प्रखंड में लकराही बारा पईन सिंचाई योजना 144.43 लाख की लागत से पूर्ण कर लगभग 208 हेक्टेयर भूमि में सिंचाई सुविधा सुनिश्चित की गई है।
डॉ. संतोष कुमार सुमन ने कहा कि इन योजनाओं के पूर्ण होने से किसानों को वर्षभर सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे फसल उत्पादन में वृद्धि होगी और किसानों की आर्थिक मजबूती सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा "हर खेत तक सिंचाई का पानी" योजना के माध्यम से राज्य के हर खेत तक पानी पहुँचाकर किसानों को आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य तेजी से पूरा किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित