, Sept. 11 -- प्रमंडलीय आयुक्त ने परीक्षा केंद्रों पर जैमर की व्यवस्था की समीक्षा करते हुए संबंधित तकनीकी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी केंद्रों पर जैमर पूरी तरह सक्रिय एवं कार्यशील रहें। प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी परीक्षा केंद्रों पर जैमर की कार्यशीलता की जांच करेंगे तथा इसकी रिपोर्ट उपलब्ध कराएंगे।उन्होंने लोकल इंस्पेक्टिंग ऑफिसर को निर्देश दिया कि 12 सितंबर को सभी परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर उपलब्ध व्यवस्थाओं का स्थल निरीक्षण करें। प्रत्येक केंद्र पर जनरेटर, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर उसे तत्काल दूर कराते हुए उसी दिन शाम तक आयुक्त कार्यालय को प्रतिवेदन उपलब्ध कराया जाए।परीक्षा केंद्र के अंदर परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की अनधिकृत सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं होगी। फ्रिस्किंग के दौरान यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी परीक्षार्थी के पास मोबाइल फोन, कैमरा अथवा अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट न हो।
परीक्षा ड्यूटी में प्रतिनियुक्त वीक्षकों एवं अन्य कर्मियों के लिए भी परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन, कैमरा अथवा अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। परीक्षा केंद्र पर तैनात प्रत्येक व्यक्ति के पास वैध पहचान-पत्र होना अनिवार्य होगा।
आयुक्त के सचिव विनय कुमार ठाकुर ने परीक्षा की समय-सारणी एवं प्रवेश व्यवस्था की जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक पाली की परीक्षा प्रारंभ होने के निर्धारित समय से 30 मिनट पूर्व परीक्षा केंद्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा।परीक्षार्थियों को समय का विशेष ध्यान रखते हुए निर्धारित अवधि के भीतर परीक्षा केंद्र में प्रवेश करना होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित