, March 12 -- सचिव श्री कुमार रवि ने बताया कि बेसिक साइंस गैलरी में बचे प्रदर्श अधिष्ठापन के कार्य के साथ-साथ शेष तीन गैलरी में भी प्रदर्श अधिष्ठापन का कार्य किया जा रहा है। प्रदर्श इंस्टॉलेशन का कार्य तेज गति से चल रहा है, जिससे साइंस सिटी को शीघ्र पूर्ण रूप से संचालित किया जा सके। गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने हेतु निरंतर मॉनिटरिंग एवं स्थल निरीक्षण किया जा रहा है। गैलरियों में इंटरैक्टिव प्रदर्श लगाने का कार्य टाइमलाइन के साथ पूर्ण किया जाएगा।

समीक्षा बैठक में साइंस सिटी में सैदपुर की तरफ भी गेट खोलने को लेकर चर्चा की गई। इसको लेकर कार्यपालक अभियंता को आवश्यक निदेश दिया गया।सस्टेनेबल प्लैनेट गैलरी के माध्यम से आगंतुकों को बदलते ग्रह, जनसंख्या, प्रदूषण, कृषि, हरित शहरीकरण और बदलते शहरों की गतिशीलता को समझने के साथ-साथ ऊर्जा के उपयोग और संरक्षण और टिकाऊ समाधानों की गतिशीलता के बारे में जानकारी मिलेगी।

खगोल विज्ञान और अंतरिक्ष आगंतुकों को प्राचीन काल से ब्रह्मांड के हिस्से की खोज करने और अंतरिक्ष विज्ञान और तकनीक में नवीनतम विकास की खोज करने के लिए एक असाधारण यात्रा पर ले जाएगा। वहीं, बॉडी एंड माइंड गैलरी के माध्यम से छोटे बच्चे और उनके परिवार अनोखे तरीके से मानव शरीर के बारे में दिलचस्प जानकारी ले पाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित