, Sept. 25 -- श्री सरावगी ने ‎कहा कि 'सेवा मेरा योगदान' जैसे कार्यक्रम केवल आयोजन नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपने दायित्व को समझने और उसे व्यवहार में उतारने का माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचकर उनसे संवाद करना और उनके चेहरे पर मुस्कान देखना सेवा के इसी भाव को आगे बढ़ाने का सुखद अवसर है। ‎उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा, समर्पण और सामाजिक सरोकार को अपनी कार्यसंस्कृति का हिस्सा मानकर समाज के विभिन्न वर्गों के बीच निरंतर कार्य करता है।भाजपा अध्यक्ष ‎श्री सरावगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बिहार में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से विभिन्न सेवा कार्यों को गति दी जा रही है। इसका उद्देश्य जनसेवा को और व्यापक बनाना तथा समाज के जरूरतमंद वर्गों तक पहुंचकर उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है।

‎कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय कुमार वर्मा, कार्यक्रम संयोजक एम.के. शुक्ला, भाजपा जिला महामंत्री संतोष पोद्दार सहित विद्यालय के शिक्षकगण एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित