, June 18 -- भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में धार्मिक स्थलों के विकास और बेहतर सुविधाओं का ही परिणाम है कि करोड़ों श्रद्धालु देश के प्रमुख तीर्थस्थलों तक पहुंच रहे हैं। अब तक 16 करोड़ श्रद्धालु अयोध्या धाम के दर्शन कर चुके हैं, जबकि 1 करोड़ 47 लाख श्रद्धालुओं ने काशी विश्वनाथ धाम में बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया है। इसी प्रकार 54 लाख श्रद्धालुओं ने चारधाम यात्रा की और 16 लाख श्रद्धालुओं ने केदारनाथ धाम में दर्शन किए हैं।‎ श्री सरावगी ने कहा कि भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना को वैश्विक पहचान दिलाने में भी उल्लेखनीय सफलता मिली है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में अब तक 26 करोड़ से अधिक लोगों की भागीदारी रही है, जबकि महाकुंभ 2025 में 66 करोड़ श्रद्धालुओं की सहभागिता ने विश्व को भारत की आध्यात्मिक शक्ति का परिचय कराया है।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के ये 12 वर्ष केवल विकास के नहीं, बल्कि विश्वास, सांस्कृतिक गौरव, विरासत संरक्षण और जनकल्याण के भी 12 स्वर्णिम वर्ष हैं। उन्होंने कहा कि नया भारत अपनी परंपराओं को संजोते हुए आधुनिकता के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है और विश्व में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित कर रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित