, June 2 -- इस मौके पर श्री सरावगी ने आवेदनों की प्राप्ति एवं निष्पादन के लिये लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण कर उनके त्वरित निष्पादन के लिये आवश्यक निर्देश दिए। इस मौके पर जिले के 326 स्वयं सहायता समूह को 05 करोड़ 12 लाख रुपए की राशि जीविका दीदियों को वितरित किया गया। इसके बाद श्री सरावगी ने राज्यसभा सांसद धर्मशिला गुप्ता के साथ नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन और 267.43 लाख रुपये से नवनिर्मित "अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर" का उद्घाटन किया।
श्री सरावगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में स्वास्थ्य सेवा का लगातार विस्तार हो रहा है। यह स्वास्थ्य केंद्र गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुँचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि यह आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य अवसंरचना और उपचार सुविधाओं के विस्तार को नई गति प्रदान करेगा।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद धर्मशिला गुप्ता, दरभंगा जिलाधिकारी कौशल कुमार, दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी, भाजपा प्रदेश सह कोषाध्यक्ष अंकुर गुप्ता, प्रदेश मंत्री अंजनी निषाद, सदर प्रखंड प्रमुख उदय सहनी, शीशो पश्चिमी पंचायत के मुखिया अजय कुमार ठाकुर सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित