, Sept. 26 -- भाजपा ‎प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहा है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों के बीच सेवा, संवेदना और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बच्चों के बीच आयोजित इस तरह के कार्यक्रम उन्हें अपनी कल्पनाओं को अभिव्यक्त करने के साथ-साथ राष्ट्र के भविष्य के बारे में सोचने का अवसर देते हैं।श्री सरावगी ने बच्चों से उनकी बनाई तस्वीरों के बारे में जानकारी ली और उनके सपनों तथा कल्पनाओं को ध्यान से सुना। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय का वातावरण बच्चों की रचनात्मकता और उत्साह से भरा रहा।

‎इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार, बिहार भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष पाठक, शीला कुशवाहा, पटना महानगर जिला महामंत्री अजीत कुमार लाली, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार बंटी सहित विद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित