, May 28 -- श्री सरावगी ने ‎सभी जिला एवं मंडल पदाधिकारियों से आग्रह किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सामूहिक रूप से 'मन की बात' सुनने की व्यवस्था सुनिश्चित करें तथा आम जनता की सहभागिता बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाएं।‎ ‎भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि संगठन की शक्ति कार्यकर्ताओं की सक्रियता और समर्पण से बढ़ती है। उन्होंने कहा कि 'मन की बात' कार्यक्रम भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए समाज से जुड़ने और सकारात्मक संवाद स्थापित करने का उत्कृष्ट अवसर है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए समन्वय एवं अनुशासन के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

‎ ‎बैठक के दौरान प्रदेशभर से जुड़े पदाधिकारियों ने अपने सुझाव भी साझा किए तथा कार्यक्रम को प्रभावी एवं व्यापक बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की गई।

‎ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा एवं समर्पण के साथ आगामी 'मन की बात' कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित