, Sept. 27 -- भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि 'मन की बात' देश की विविधता में एकता को भी मजबूत करने का माध्यम बनी है।उन्होंने कहा कि देश के दूर-दराज के गांवों से लेकर शहरों तक सामान्य नागरिकों द्वारा किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों को इस कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलती है। इससे युवाओं, महिलाओं, किसानों और विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने पूरे देश में कुपोषण से निपटने और पोषण के बारे में जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया कई प्रेरणादायक पहल की प्रशंसा भी की।श्री सरावगी ने कहा कि प्रधानमंत्री का संवाद केवल सरकार की उपलब्धियों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि समाज के उन लोगों और प्रयासों को भी पहचान देता है, जो अपने स्तर पर राष्ट्रहित में योगदान कर रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि प्रधानमंत्री के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग को सकारात्मक एवं रचनात्मक कार्यों से जोड़ने का प्रयास करें।
इस अवसर पर भागलपुर-पूर्णिया-कोसी क्षेत्र के संगठन प्रभारी अनंत नारायण मिश्रा, जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न भगत, जिला महामंत्री डॉ. इंद्रभूषण कुशवाहा, नीतीश कुमार सिंह सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित