, Sept. 21 -- ‎श्री सरावगी ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार सरकार पंचायतों को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पंचायतों के परिसीमन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और परिसीमन के बाद ही अगला पंचायत चुनाव कराया जाएगा। अगले वर्ष नगर निकायों के परिसीमन की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी। लगभग 7,500 की आबादी पर पंचायत बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है।‎भाजपा अध्यक्ष श्री ‎सरावगी ने कहा कि पंचायतों में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में तकनीकी सहयोग देने के लिए पंचायती राज विभाग में इंजीनियरिंग सेल विकसित किया जाएगा। इससे पंचायत प्रतिनिधियों को योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में तकनीकी सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि सड़क, बिजली, पेयजल, कचरा प्रबंधन और अन्य बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए पंचायत स्तर पर ठोस प्रयास जरूरी हैं।‎उन्होंने कहा कि बिहार में निर्मित उत्पादों को सरकारी खरीद में प्राथमिकता देने की दिशा में भी पहल की जा रही है।

‎इस अवसर पर बिहार राज्य मुखिया संघ के प्रदेश अध्यक्ष मिथिलेश कुमार राय, बिहार प्रदेश पंच-सरपंच संघ के प्रदेश अध्यक्ष अमोद कुमार निराला, नेशनल ब्रांड एम्बेसडर दिगंबर मंडल, किरण प्रभाकर, चेतना झांब सहित बड़ी संख्या में मुखिया एवं सरपंच उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित