पटना , सितंबर 26 -- बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से राज्य के विभिन्न प्रखंडों में स्थापित 211 नए डिग्री कॉलेजों में शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया शीघ्र शुरू कराने की मांग की है।
श्री यादव ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि इन महाविद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था को सुचारू और प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक विषयों के शिक्षकों की नियुक्ति अत्यंत जरूरी है। उन्होंने कहा कि इन महाविद्यालयों में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थी उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं और बहुत से विषयों में शिक्षको की अनुपलब्धता सुचारू पढ़ाई को बाधित कर रही है। उन्होंने विशेष रूप से उर्दू, फारसी, अरबी, मैथिली और संस्कृत विषयों के सहायक प्राध्यापकों के पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने की मांग की है ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित