, May 19 -- मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने समीक्षा के दौरान कहा कि बिहार में नागरिक उड्डयन क्षेत्र का तेजी से विकास हो रहा है और राज्य सरकार का लक्ष्य अगले पांच वर्षों में एयर कनेक्टिविटी को दस गुना तक बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में हवाई संपर्क विकसित करने के लिये रोडमैप तैयार किया जा रहा है तथा बिहार को पूर्वी भारत के क्षेत्रीय एविएशन हब के रूप में विकसित करने की दिशा में काम किया जा रहा है। श्री चौधरी ने कहा कि दरभंगा हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय दर्जा मिलने से अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की संभावनाएं बढ़ेंगी। उन्होंने अधिकारियों को राज्य में सुरक्षित, निर्बाध और टिकाऊ हवाई संपर्क सुनिश्चित करने के लिये तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि राज्य में हवाई कनेक्टिविटी बढ़ने से पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा रोजगार के नये अवसर सृजित होंगे।

बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के अध्यक्ष विपिन कुमार, नागर विमानन मंत्रालय के संयुक्त सचिव असंगबा चुबा आओ मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह,संजय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी डॉ. गोपाल सिंह तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित