, Aug. 10 -- मुख्यमंत्री ने कहा कि कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत 21 लाख तिरंगे झंडों का वितरण किया गया है। पंचायती राज विभाग एवं नगर विकास एवं आवास विभाग भी इस अभियान में योगदान दे रहे हैं। यह बिहार के 14 करोड़ लोगों की भागीदारी का अभियान है। उन्हेंने कहा कि हमारे वीर स्वतंत्रता सेनानियों ने अपनी शहादत देकर हमें स्वतंत्रता और तिरंगा प्रदान किया है। इसकी गरिमा एवं सम्मान की रक्षा करना युवा पीढ़ी का दायित्व है। हम सभी मिलकर भारत को आगे बढ़ाने तथा राष्ट्र की रक्षा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। उन्होंने सभी बिहारवासियों से राष्ट्र गौरव एवं राष्ट्रीय एकता की भावना के साथ हर घर तिरंगा अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए जेपी गोलंबर पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने सबसे पहले लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर कला एवं संस्कृति विभाग के सचिव प्रणव कुमार ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने 'सेल्फी विद तिरंगा' प्वाइंट के समक्ष तस्वीर भी खिंचवाई।

कार्यक्रम को कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम में कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, भवन निर्माण मंत्री श्रीमती लेशी सिंह, सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अशोक चौधरी, श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण मंत्री अरूण शंकर प्रसाद, लघु जल संसाधन मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन, पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री लखेन्द्र कुमार रौशन, ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार, समाज कल्याण मंत्री श्रीमती श्वेता गुप्ता, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश सहित अन्य मंत्रीगण, विधायकगण, विधान पार्षदगण, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह, डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के सचिव शीर्षत कपिल अशोक, सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के सचिव नवीन कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी, छात्र-छात्रायें तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित