, July 22 -- मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने राज्य के 25 अनुमंडलीय अस्पतालों में निःशुल्क डायलिसिस (पीएचएच एवं आयुष्मान कार्ड धारी को निःशुल्क एवं अन्य को रियायती दर) सेवा का शुभारंभ किया। गरीब एवं जरूरतमंद मरीजों को अब पीएचएच एवं आयुष्मान कार्डधारियों को यह सुविधा निःशुल्क उपलब्ध होगी, जबकि अन्य पात्र लाभार्थियों को भी रियायती दरों पर डायलिसिस सेवा मिलेगी। इससे गंभीर किडनी रोग से पीड़ित मरीजों को अपने जिले के बाहर जाने की आवश्यकता कम होगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार सरकार का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य अवसंरचना के विस्तार के साथ-साथ विशेषज्ञ उपचार सेवाओं को जिला एवं अनुमंडल स्तर तक पहुंचाने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। राज्य सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में आधुनिक तकनीक, बेहतर चिकित्सा उपकरण, प्रशिक्षित मानव संसाधन तथा मजबूत स्वास्थ्य अवसंरचना के माध्यम से बिहार को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन नई सुविधाओं से प्रदेश के लाखों नागरिकों को बेहतर, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध होगा तथा बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था और अधिक सशक्त बनेगी।

मुख्यमंत्री ने गुरू गोबिंद सिंह अस्पाल परिसर में प्रबंधक कमिटी तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब की ओर से स्थापित 'खंडा साहिब' का लोकार्पण किया और नमन किया।

कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री निशांत, विधायक रत्नेश कुमार, पटना की महापौर श्रीमती सीता साहू, अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, स्वास्थ्य विभाग के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह, स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव डॉ.त्याग राजन एस.एम, राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक अमित कुमार पाण्डेय, बिहार चिकित्सा सेवायें एवं आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक सुब्रत कुमार सेन सहित अन्य वरीय अधिकारी, चिकित्सक एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित