, March 18 -- उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में 22 से 24 घंटे बिजली आपूर्ति हो रही है और 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी जा रही है, जिससे लगभग 88 प्रतिशत परिवारों का बिजली बिल पिछले सात महीने से शून्य आ रहा है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत एक करोड़ 81 लाख महिलाओं को 10 हजार रुपये देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया गया है। आज जीविका समूहों से जुड़ी महिलाएं राज्य की अर्थव्यवस्था में एक लाख 26 हजार करोड़ रुपये का योगदान दे रही हैं।
श्री चौधरी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य अगले पांच वर्षों में एक करोड़ लोगों को नौकरी और रोजगार उपलब्ध कराना है। इसके लिए राज्य के सभी जिलों में उद्योग स्थापित किए जा रहे हैं, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ें और पलायन पूरी तरह समाप्त हो सके। उन्होंने बताया कि पिछले पांच वर्षों में 50 लाख से अधिक लोगों को नौकरी और रोजगार दिया गया है।
उप मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने कहा कि जमुई की पहचान पहले नक्सल प्रभावित क्षेत्र के रूप में होती थी, लेकिन राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार ने नक्सलवाद को समाप्त कर यहां विकास का माहौल बनाया है। उन्होंने कहा कि अब जमुई पर्यटन के क्षेत्र में भी उभर रहा है। कुंड घाट जलाशय का उद्घाटन किया गया है और बरनार जलाशय को विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्टील प्लांट और इथेनॉल प्लांट स्थापित होने के बाद लोगों को रोजगार के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित