, April 26 -- मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने कहा कि मुंगेर से भागलपुर तक मरीन ड्राइव बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गंगा नदी का पानी रोकने की दिशा में भी कार्य सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे यहां के लोगों को बाढ़ से मुक्ति मिल सके। सिंचाई सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। यहां कई झीलें और डैम हैं जिनमें गंगा नदी का पानी संग्रहित किया जा रहा है जिससे आसानी से जलापूर्ति हो सके। उन्होंने कहा कि जब तक किसान समृद्ध नहीं होगा तब तक बिहार मजबूत नहीं होगा। भारत विकसित हो और बिहार समृद्ध हो, जनता की यही अपेक्षा है। श्री चौधरी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि नवंबर माह तक बिहार में पांच लाख करोड़ रुपये का निवेश हो सके। इस दिशा में प्रयास जारी है। उन्होंने कहा कि बिहार में बड़ी संख्या में फैक्ट्री स्थापित हो सके, इस दिशा में काम आगे बढ़ रहा है। पीरपैंती थर्मल पावर प्लांट, नवीनगर थर्मल पावर प्लांट आदि में एक लाख 36 हजार करोड़ रुपये का निवेश शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार ऐसी व्यवस्था विकसित करना चाहती है, जिससे बिहार के बिजली उपभोक्ता पूरी तरह सरकारी आपूर्ति पर निर्भर न रहें। इसके तहत लोगों के घरों की छतों पर सोलर प्लेट लगाए जाएंगे, ताकि उपभोक्ताओं को करीब 150 यूनिट तक बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि असरगंज में महाविद्यालय बना है। यहां के लोगों की इच्छा है कि यहां खेल मैदान भी बने, इसके लिए सरकारी जमीन चिन्हित की जाएगी। सरकारी जमीन उपलब्ध नहीं होने पर सरकार जमीन खरीदकर खेल मैदान बनाएगी। इस इलाके से कोलकाता एक्सप्रेस-वे गुजर रहा है। जब इसका काम पूर्ण हो जाएगा तब लोग 5 से 6 घंटे में कोलकाता आसानी पहुंच सकेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में उद्योगों की स्थापना सुनिश्चित की जाएगी, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ें। उन्होंने स्पष्ट किया कि बेहतर करियर के लिए यदि लोग बिहार से बाहर जाना चाहें तो यह उनकी पसंद हो, लेकिन किसी को भी मजबूरी में रोजगार के लिए पलायन न करना पड़े,सरकार इसी दिशा में काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि जिन महिलाओं को उद्योग स्थापित करने के लिए अब तक वित्तीय सहायता नहीं मिल पाई है, वे जल्द से जल्द आवेदन करें। उन्होंने आश्वासन दिया कि मई माह में शेष पात्र महिलाओं को भी राशि उपलब्ध करा दी जाएगी।
इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, नेताओं, जिला प्रशासन एवं स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र, प्रतीक चिह्न एवं अंगवस्त्र भेंटकर उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर विधायक कुमार प्रणय, पूर्व विधायक राजीव सिंह, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिलाध्यक्ष अरुण पोद्दार, प्रखंड प्रमुख श्रीमती नुतन कुमारी, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, पुलिस महानिदेशक, ऑपरेशन कुंदन कृष्णन, मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त प्रेम सिंह मीणा, मुंगेर प्रक्षेत्र के पुलिस उप-महानिरीक्षक राकेश कुमार, जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पनिकर, पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित