, Sept. 23 -- मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि बक्सर को बेहतर सड़क संपर्क से जोड़ने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बक्सर से भागलपुर तक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का निर्माण किया जायेगा, इस ग्रीनफिल्ड एक्सप्रेस-वे का नाम विश्वामित्र पथ' रखा जायेगा। यह एक्सप्रेस-वे बक्सर, भोजपुर, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, जमुई, बांका एवं भागलपुर को जोड़ेगा।मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने बक्सर के ज्योति चौक के समीप कटहिया पुल से सोन नहर कैनाल का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों से कैनाल की वर्तमान स्थिति एवं उपयोगिता के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिये कि सोन नहर के पानी को कैनाल में रोकने के लिए वियर का निर्माण कराया जाए, जिससे इसका उपयोग सिंचाई सहित अन्य कार्यों में प्रभावी ढंग से किया जा सके।
इसके बाद मुख्यमंत्री ने बक्सर सदर प्रखंड के चुरामनपुर स्थित पंचायत सरकार भवन परिसर में जीविका भवन का फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने जीविका भवन का निरीक्षण किया तथा सिलाई केंद्र में कार्यरत महिलाओं से बातचीत कर उनके कार्य एवं आमदनी की जानकारी ली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने करीब 92 करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।
मुख्यमंत्री ने पंचायत सरकार भवन परिसर में जीविका समूह, सहयोग शिविर, विद्यार्थी सहयोग शिविर, प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल एवं प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने लाभुकों को मुख्यमंत्री सोलर प्रोत्साहन योजना से संबंधित सांकेतिक चेक, आयुष्मान कार्ड तथा प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना से संबंधित सांकेतिक चेक प्रदान किए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित