, Sept. 23 -- स्टॉलों के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सामान्य रोगियों को अनावश्यक रूप से जिला एवं अनुमंडल अस्पतालों से बड़े अस्पतालों में रेफर नहीं किया जाए। जिला एवं अनुमंडल अस्पतालों में ही मरीजों के समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जिले की प्रमुख फसल को ब्रांड के रूप में विकसित करने की दिशा में सभी मिलकर कार्य करें।'कहानी बदलाव की, बदलाव के साक्षी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने जीविका दीदियों से संवाद किया। जीविका दीदियों ने जीविका समूहों से जुड़ने के बाद अपने जीवन में आए बदलाव एवं आत्मनिर्भरता के अनुभव साझा किए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश एवं बिहार की महिलाओं के जीवन में बदलाव आ रहा है, महिलायें आत्मनिर्भर बन रहीं हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जीविका को काफी आगे बढ़ाया और प्रधानमंत्री श्री मोदी ने खुद जीविका दीदियों के खाते में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 10-10 हजार रूपये की राशि ट्रांसफर किया था। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही है। जीविका दीदियों ने अपनी मेहनत और हुनर की बदौलत 1 लाख 36 हजार करोड़ रुपये का मार्केट खड़ा किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले गाय एवं भैंस के दूध का संग्रह कर सुधा के माध्यम से बिक्री की जाती थी। अब बकरी पालन को बढ़ावा देने और लोगों को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से बकरी के दूध की भी सुधा के माध्यम से बिक्री की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि सब्जी उत्पादकों की आमदनी बढ़ाने के लिए उन्हें सहकारिता विभाग से जोड़ने के लिए एमओयू किया जाएगा। दूध की तरह सब्जियों की खरीद के लिए भी व्यवस्था विकसित की जाएगी, जिससे उत्पादकों को अपने गांव में ही बाजार उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सरकार लगातार कार्य कर रही है। जीविका दीदियों ने बिहार की अर्थव्यवस्था में बढ़ा योगदान दिया है। सरकार का उद्देश्य है कि जीविका दीदियों की आमदनी में और वृद्धि हो तथा अधिक से अधिक महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित