, July 12 -- मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी पात्र गरीब सरकारी योजनाओं से वंचित न रहे, इसका ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिन गरीब परिवारों का नाम अब तक राशन कार्ड से छूट गया है, उन्हें चिन्हित कर करीब एक करोड़ नए परिवारों को राशन कार्ड से जोड़ा जाएगा, जिससे खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचे। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे आम लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से किसानों को आर्थिक सहायता मिल रही है। सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक किसानों को सिंचाई के लिए लगातार 12 घंटे निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है, जिससे किसानों को खेती करने में कोई परेशानी नहीं हो।श्री चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार और साइबर अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। सहयोग शिविर के माध्यम से अब तक लगभग पांच लाख आवेदनों का निष्पादन किया जा चुका है तथा आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वैसे आवेदक जिनकी समस्याओं का समाधान सहयोग शिविर के माध्यम से हुआ है लेकिन असंतुष्ट हैं उनकी समस्याओं का समाधान पटना में महीने के दूसरे मंगलवार को मुख्यमंत्री के स्तर पर किया जायेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए राज्य सरकार अनेक योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन कर रही है। उन्होंने कहा कि महिला उद्यमिता को बढ़ावा देकर बिहार की अर्थव्यवस्था को नई मजबूती प्रदान की जा रही है। एक करोड़ 81 लाख जीविका दीदियों को रोजगार शुरू करने के लिये उनके खाते में राशि अंतरित की गयी है। उन्होंने कहा कि सरकार के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर बची हुयी जीविका दीदियों को उनके खाते में राशि अंतरित की जायेगी। उन्होंने कहा कि विकसित बिहार के निर्माण में मुजफ्फरपुर विकास का प्रमुख केन्द्र बनेगा। समृद्ध बिहार से विकसित भारत का सपना पूरा होगा। जनता के सहयोग और आशीर्वाद से समृद्ध बिहार के संकल्प को निश्चित रूप से साकार किया जाएगा।
इस अवसर पर केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री डॉ.राज भूषण चौधरी, दोनों उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव, नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा, पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री श्रीमती रमा निषाद, सांसद श्रीमती वीणा देवी, मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह, बुडको के प्रबंध निदेशक अनिमेश कुमार पराशर, मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी कुमार गौरव, मुजफ्फरपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश मिश्रा सहित अन्य वरीय पदाधिकारी और बड़ी संख्या में आमलोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित