, July 23 -- राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान (महिला) की स्थापना का उद्देश्य राज्य की युवतियों को आधुनिक तकनीकी एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण देकर उन्हें हुनरमंद और रोजगार योग्य बनाना है। अब तक बिहार की अनेक युवतियों को ऐसे प्रशिक्षण के लिए दूसरे राज्यों का रुख करना पड़ता था, लेकिन संस्थान के स्थायी परिसर के निर्माण के बाद उन्हें अपने ही राज्य में गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध होगा। संस्थान के निर्माण के लिए बिहार सरकार ने चार एकड़ भूमि निःशुल्क उपलब्ध कराई है, जबकि भवन निर्माण पर करीब 99.97 करोड़ रुपये की लागत आएगी।कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), कौशल विकास और उद्यमशीलता विभाग, जयंत चौधरी का संदेश भी सुनाया गया।

कार्यक्रम में युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के मंत्री अरूण शंकर प्रसाद ने मुख्यमंत्री को हरित पौधा एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान बिहटा के सिंकदरपुर में राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान (महिला), पटना के स्थाई परिसर के निर्माण कार्य से संबंधित एक वीडियो फिल्म दिखायी गयी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे, जबकि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रशिक्षण निदेशालय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय, भारत सरकार के महानिदेशक दिलीप कुमार, युवा, रोजगार एवं कौशल विकास, बिहार के सचिव कौशल किशोर, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय, भारत सरकार के निदेशक हरिकेश मीणा एवं नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग, बिहार के निदेशक श्री सुनील कुमार सहित अन्य केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार के वरीय पदाधिकारीगण, गणमान्य व्यक्ति एवं विद्यार्थीगण जुड़े हुए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित