, May 24 -- मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने कहा कि बिहार में मॉडल स्कूल, नए विश्वविद्यालय और उच्च शिक्षा संस्थानों का विकास किया जा रहा है, जिससे युवाओं को बेहतर अवसर मिल सकें। उन्होंने कहा कि बिहार को शिक्षा और ज्ञान का वैश्विक केंद्र बनाना सरकार का लक्ष्य है। श्री चौधरी ने कहा है कि यह तकनीक का दौर है और लगातार नई तकनीकें सामने आ रही हैं, इसलिए तकनीक को समझना और उससे जुड़ना बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि बिहार में तीन करोड़ से अधिक मोबाइल फोन उपभोक्ता हैं, जो राज्य में डिजिटल विस्तार का बड़ा संकेत है।उन्होंने कहा कि बिहार के विकास से ही देश का विकास संभव है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1926 में स्थापित बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने अपने 100 वर्ष पूरे कर लिए हैं, जो राज्य के आर्थिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।उन्होंने संस्था के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह संगठन अगले 500 वर्षों तक इसी तरह देश और बिहार की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहे।
मुख्यमंत्री ने बिहार चैंबर आफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की ओर से आर्थिक स्वावलंबन के लिये निःशुल्क संचालित कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र का मुआयना कर प्रशिक्षण केंद्र की महिलाओं से बातचीत की।
कार्यक्रम को बिहार चैंबर आफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष पी.के.अग्रवाल ने भी सम्बोधित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित