, Sept. 26 -- मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सरकारी विद्यालयों में बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण के साथ आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि वे आगे की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी बेहतर ढंग से तैयार हो सकें। विद्यालयों का संचालन प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से सुनिश्चित किया जाए और शैक्षणिक व्यवस्था एवं सुविधाओं को इस स्तर का बनाया जाए कि विद्यालय अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित कर सकें।इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन एवं छात्र-छात्राओं द्वारा मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने अच्छे अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया तथा उनके अभिभावकों को 'पेरेंट्स ऑफ द मंथ के लिए सम्मानित किया। विद्यालय द्वारा प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग (पढ़िये, समझिये, करीये, सीखिये) पर आधारित लगायी गयी प्रदर्शनी का मुख्यमंत्री ने अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने कक्षा 7वीं के परीक्षा परिणाम लेने पहुंचे विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों से भी संवाद किया।

कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, शिक्षा विभाग के सचिव राजीव रोशन, शिक्षा विभाग के विशेष सचिव धर्मेंद्र कुमार, जिलाधिकारी कुंदन कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के० शर्मा, अन्य वरीय अधिकारी सहित विद्यालय के शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं उनके अभिभावक उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित