, Sept. 20 -- मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने बिहार की शिक्षा व्यवस्था पर शुरू से ध्यान दिया है। बच्चों को बेहतर शिक्षा सरकार की प्राथमिकता में रही है। उन्होंने कहा कि स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के माध्यम से बच्चों को उच्च शिक्षा के लिये सरकार द्वारा राशि उपलब्ध करायी जा रही है। उन्होंने कहा कि नयी सरकार बनने के बाद बिहार में 15 जुलाई को एक साथ 211 डिग्री कॉलेजों में पढ़ाई शुरू कराई गई। एक साथ 2500 असिस्टेंट प्रोफेसर की बहाली की गयी।श्री चौधरी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि बिहार के बच्चे बिहार में ही पढ़ें, बच्चों के लिये हमेशा बेहतर शिक्षक उपलब्ध रहें। उन्होंने कहा कि 700 मॉडल स्कूलों (सरस्वती विद्या निकेतन) की स्थापना की गई है, जिनमें 3.5 लाख बच्चे पढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि 'विद्यार्थी साथी' ऐप के माध्यम से 75 हजार शिक्षकों को जोड़ा गया है और रात में भी बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को ऑनलाइन शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है। अभी इस ऐप के माध्यम से रात में लगभग 1 लाख 42 हजार बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने कहा कि अगले पांच वर्षों में एक करोड़ लोगों को रोजगार उपलब्ध कराना है। एक करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाना है, जिससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति बेहतर हो सके। महिलाओं के लिये महिला यूनिवर्सिटी बनाया जायेगा, जिसमें नीचे के कर्मचारी से लेकर वी०सी० तक महिलायें होंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित