, March 17 -- श्री चौधरी ने कहा कि भागलपुर में एक नहीं बल्कि दो एयरपोर्ट के निर्माण की दिशा में काम हो रहा है और अगले छह महीनों में दूसरे एयरपोर्ट का निर्माण कार्य भी शुरू किया जाएगा। साथ ही यहां 450 एकड़ जमीन पर उद्योग लगाने का भी काम किया जा रहा है, जिससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य अगले पांच वर्षों में एक करोड़ लोगों को नौकरी और रोजगार उपलब्ध कराना है। इसके लिए उद्योगों को बढ़ावा दिया जा रहा है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने न्याय यात्रा, प्रगति यात्रा और समृद्धि यात्रा के माध्यम से राज्य के विकास की मजबूत नींव रखी है। उनके मार्गदर्शन में बिहार लगातार विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है और आने वाले समय में राज्य नई ऊंचाइयों को छुएगा।
श्री चौधरी ने बांका जिले के कटोरिया में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बांका वासियों को कोलकाता जाने में 10 से 12 घंटे का समय लगता है।
श्री चौधरी ने कहा कि बांका से गुजरने वाली रक्सौल हल्दिया एक्सप्रेस वे के निर्माण से ये सफर महज 5 से 6 घंटे में पूरा होगा। उन्होंने कहा हनुमना डैम तक गंगा का पानी पहुंचाया जा रहा है इससे पूरे इलाके की खेतों में सिंचाई की समस्या दूर होगी है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग)सरकार ने हनुमना डैम तक पानी पहुंचाने का काम किया है। बिहार के सभी प्रखंडों में डिग्री कॉलेज का निर्माण कराया जा रहा है। बिहार का बजट बढ़ रहा है, बिहार का विकास तेजी से हो रहा है, इसके साथ ही बिहार प्रगति की राह पर आगे बढ़कर समृद्ध बन रहा है। बिहार में राजग सरकार सबका साथ सबका विकास बिना किसी भेदभाव के कर रही है।
उप मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने जिले की सभी पांचों सीटों पर राजग को जीत दिलाने के लिए बांका की जनता का आभार जताया और कहा पिछली बार एक सीट रह गया था इस बार जनता सभी सीटों को जीत दिलाने का काम किया।उन्होंने कहा बुनियादी विकास के बाद अब उद्योग लगाने का काम किया जा रहा है। अगले पांच साल में बांका समेत पूरे बिहार से कोई मजदूरी करने बाहर नहीं जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित