, June 17 -- मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के 211 प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खोले जाएंगे। विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और विद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा, जिससे छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। उन्होंने कहा कि छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए छात्रवृत्ति योजनाएं चलाई जा रही हैं तथा उच्च शिक्षा के लिए स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत चार लाख रुपये तक की सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।श्री चौधरी ने कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर कहा कि बिहार में किसी को डरने की जरूरत नहीं है। अपराध करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। यदि कोई अपराधी पुलिस को चुनौती देगा तो उसे 48 घंटे के भीतर जवाब मिलेगा। उन्होंने कहा कि लड़कियों की सुरक्षा के लिए विशेष रूप से 'पुलिस दीदी' की व्यवस्था की गई है, जिससे वे निर्भीक होकर अध्ययन कर सकें। उन्होंने कहा कि एक बेटी की शिक्षा पूरे परिवार को शिक्षित करती है और बिहार की बेटियां तथा बेटे दोनों ही हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।

कार्यक्रम को शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने भी संबोधित किया। समारोह में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के शिक्षाविद, निदेशक, छात्र-छात्राएं और उनके अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित