, Sept. 19 -- मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने कहा कि 'सेवा संकल्प अभियान' और ' सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज (ईस्ट जोन )' जैसे प्रयासों से युवाओं में सेवा भावना, नवाचार और नई सोच को प्रोत्साहित किया जा रहा है। तकनीक के माध्यम से आम लोगों के जीवन को सरल और सुविधाजनक बनाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने बाढ़ प्रभावित नौ लाख परिवारों को डीबीटी के माध्यम से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई है और सीधे उनके खाते में राशि हस्तांतरित की गयी है। उन्होंने कहा कि सरकार आपदा की घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है और उनकी सुविधाओं के लिये हर संभव प्रयास कर रही है।

श्री चौधरी ने कहा कि यूपीआई का प्रयोग पूरे विश्व में सबसे ज्यादा भारत में होता है। यूपीआई ने डिजिटल लेन-देन के क्षेत्र में क्रांति ला दी है।

उन्होंने कहा कि बिहार में औद्योगिक माहौल तैयार हो चुका है और अब तक करीब 1,000 उद्योगों को जमीन उपलब्ध कराई जा चुकी है। अगले पाँच वर्षों में 10,000 उद्योगों को बिहार की धरती पर स्थापित करने का लक्ष्य है। बिहार के बाहर यहां के 12 लाख लोग मजदूरी करने के लिये जा रहे हैं। सरकार का लक्ष्य है कि बिहार के बाहर कोई मजदूरी करने न जाय, इसके लिये उद्योगों और उद्यमियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। बिहार के युवा उद्यमी नये स्टार्टअप के साथ बिहार की दिशा बदल सकते हैं। राज्य सरकार उनके प्रयासों को हरसंभव सहयोग देगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित