, Sept. 19 -- श्री चौधरी ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में राज्य सरकार तेजी से काम कर रही है। 700 सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि 'विद्यार्थी साथी' ऐप के माध्यम से लाइव क्लास और नीट /जी की तैयारी की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। युवाओं और विद्यार्थियों के लिए 24x7 ऑनलाइन ट्यूटर एवं मॅटरशिप की सुविधा उपलब्ध कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला सशक्तिकरण विकास का महत्वपूर्ण आधार है। समृद्ध बिहार बनाने में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने एक करोड़ महिलाओं को 'लखपति दीदी' बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने कहा कि बिहार को समृद्ध बनाना है, इसके लिये हम सभी को मिलकर काम करना होगा। युवा ऊर्जा, तकनीकी क्षमता और उद्यमशीलता को एक साथ जोड़कर राज्य को तेज विकास की दिशा में आगे बढ़ाया जाएगा। सरकार का लक्ष्य ऐसा बिहार बनाना है, जहां सेवा के साथ नवाचार, रोजगार और उद्योग के नए अवसर लगातार उपलब्ध हों।

कार्यक्रम में उद्योग मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह, डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन मंत्री नंद किशोर राम, सांसद डॉ. संजय जायसवाल, विधायक सह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज की प्रदेश संयोजक डॉ. अमृता भूषण राठौर सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य व्यक्ति, युवा उद्यमी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित