, Sept. 20 -- श्री चौधरी ने कहा कि जब सभी लोग मिलकर आगे बढ़ते हैं तो बड़ी उपलब्धियां हासिल होती हैं। उन्होंने पांच उंगलियों का उदाहरण देते हुए कहा कि अलग-अलग होने पर उनकी ताकत सीमित होती है, लेकिन मुट्ठी बनने पर यही एकता की ताकत बन जाती है। उन्होंने कहा कि बिहार की समृद्धि और विकास के लिए सभी को साथ लेकर आगे बढ़ने का काम जारी रहेगा। विकसित और गौरवशाली बिहार के निर्माण के लिए हम सभी मिलकर काम करें। समारोह के दौरान आयोजकों द्वारा मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंटकर उन का स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री संजीव कुमार,बिहार प्रशासनिक सेवा की अधिकारी श्रीमती प्रीति कुमारी और सहायक आयुक्त धरनीधरा को मोमेंटो देकर उनके बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने 'स्वर्णिम दिन सम्राट के' नामक स्मारिका का विमोचन किया।

कार्यक्रम में ग्रामीण विकास सह सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार, स्वास्थ्य मंत्री निशांत, विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्रीमती शीला कुमारी, सांसद उपेंद्र कुशवाहा, विधायक पप्पू वर्मा, विधायक रत्नेश कुशवाहा, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण और बड़ी संख्या में आम जन उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित