, June 28 -- मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा, वैज्ञानिक अनुसंधान एवं नवाचार को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पटना साइंस कॉलेज परिसर में स्थापित होनेवाला यूनिवर्सिटी ऑफ फिजिक्स एंड साइंसेज न केवल बिहार बल्कि पूरे देश के विद्यार्थियों एवं शोधकर्ताओं के लिए ज्ञान, अनुसंधान और वैज्ञानिक उत्कृष्टता का प्रमुख केन्द्र बनेगा। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुतीकरण के माध्यम से साइंस कॉलेज की प्राचार्या प्रो० (डॉ०) अलका ने साइंस कॉलेज की व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने पटना कॉलेजिएट स्कूल का भी निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने कहा कि पटना कॉलेजिएट स्कूल का गौरवशाली इतिहास रहा है। इसे मॉडल (आदर्श) स्कूल के रूप में विकसित किया जायेगा। यहां विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक सुविधाएं तथा बेहतर शिक्षण वातावरण उपलब्ध करायी जायेगी।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह, शिक्षा विभाग के सचिव विनोद सिंह गुंजियाल, जिलाधिकारी कुंदन कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के० शर्मा सहित शिक्षा विभाग के अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित