, April 28 -- केंद्रीय मंत्री श्री मांझी ने कहा कि आज का दिन बिहार के औद्योगिक विकास के इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जोड़ता है। उन्होंने कहा कि बिहटा में स्थापित यह प्रौद्योगिकी केंद्र और इसके विस्तार केंद्र न केवल आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान करेंगे, बल्कि स्थानीय युवाओं और उद्यमियों को सशक्त बनाकर उन्हें राष्ट्रीय और वैश्विक बाजार से जोड़ने का कार्य भी करेंगे। यह पहल 'आत्मनिर्भर भारत' के विजन को जमीनी स्तर पर साकार करने की दिशा में एक ठोस कदम है।

कार्यक्रम के दौरान पीएम विश्वकर्मा योजना, ग्रामोद्योग विकास योजना के लाभार्थियों को टूलकिट वितरण किया गया, पीएमईजीपी योजना के लाभार्थियों को चेक वितरण तथा एससी/एसटीहब योजना के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरण किया गया, जिससे जमीनी स्तर पर स्वरोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा।

इस अवसर पर विधान पार्षद नवल किशोर यादव, विधायक श्रीमती दीपक कुमारी,रोमित कुमार सिंह ललन मांझी ,मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत; उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार; अपर सचिव एवं विकास आयुक्त, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम डॉ. रजनीश, मुख्यमंत्री सचिवालय के सचिव कुमार रवि तथा पुलिस महानिदेशक (ऑपरेशन), कुंदन कृष्णन उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित