, March 22 -- उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह उपलब्धि प्रधानमंत्री मोदी के प्रति जनता का अटूट विश्वास, जनता का स्नेह और प्रधानमंत्री श्री मोदी का जनता के लिए समर्पण और निरंतर सेवा भाव का परिणाम है। उन्होंने कहा कि श्री मोदी देश के ऐसे पहले प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने लगातार तीन लोकसभा चुनाव 2014, 2019 और 2024 में जीत हासिल की है।

श्री चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व मंच पर अपनी मजबूत पहचान बना रहा है और आने वाले समय में विश्व महाशक्ति बनने की दिशा में अग्रसर है। उन्होने श्री मोदी को लगातार सेवा का अवसर देने के लिए देश की जनता भी आभार जताया है और उन्हें बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित