, Oct. 8 -- मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास का वास्तविक उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग के जीवन में खुशहाली और आर्थिक स्वावलंबन लाना है। उन्होंने सभी से मिलकर बिहार को समृद्ध बनाने और राज्य की नई तस्वीर गढ़ने में सहभागी बनने का आह्वान किया।कार्यक्रम शुरू होने के पूर्व मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत उद्यमियों द्वारा लगाये गये स्टॉलों का मुख्यमंत्री ने निरीक्षण किया तथा उत्पाद, उसकी गुणवत्ता एवं लोगों के बीच उसकी मांग को लेकर जानकारी ली।

कार्यक्रम को उद्योग सह खेल मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो. जमां खान, पिछड़ा वर्ग एवं अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री श्रीमती रमा निषाद, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री लखेन्द्र कुमार रौशन एवं उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह, उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के सचिव संदीप कुमार आर.पुडुकलकट्टी, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव मो. सोहैल, बियाडा के प्रबंध निदेशक नवीन कुमार, एमएसएमई के निदेशक अमन समीर, निदेशक उद्योग मुकुल कुमार गुप्ता सहित अन्य वरीय अधिकारीगण, उद्यमी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित