, Sept. 3 -- कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने आर्ट ऑफ लिविंग प्रांगण में लगे बिहार के व्यंजन, मधुबनी पेंटिंग्स सहित अन्य स्टॉलों का अवलोकन किया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने गौशाला, आश्रम में स्थित गुरुकुल का भ्रमण किया और गणेश मंदिर में पूजा अर्चना कर बिहारवासियों की सुख, समृद्धि की कामना की।मुख्यमंत्री ने पाग और अंगवस्त्र भेंटकर श्री श्री रविशंकर जी का स्वागत किया। श्री श्री रविशंकर ने भी अंगवस्त्र भेंटकर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।

श्री चौधरी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आज बिहार के लिए बहुत ही खुशी का दिन है कि श्री श्री रविशंकर जी के आर्ट ऑफ लिविंग के प्रांगण में बिहार महोत्सव- 2026 मनाया जा रहा है।उन्होंने कहा कि श्री श्री रविशंकर पूरे बिहार की समृद्धि का रास्ता खोलना चाहते हैं। लोगों को भगवान की प्राप्ति तो बाद में होगी लेकिन गुरु जी के माध्यम से शांति और भगवान की प्राप्ति हो रही है।

मधुबनी आर्ट की प्रशंसा करते हुए आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर ने कहा कि बिहार महोत्सव में देश की विविधता को यहां दर्शाया गया है। बिहार के तरह-तरह के व्यंजनों का भी स्टॉल लगाया गया है। इसी तरह राष्ट्रीय एकता का भाव जागेगा और देश के लोग आपस में जुड़कर रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित