, April 19 -- भवन निर्माण विभाग के सचिव श्री रवि ने बताया कि बापू टावर में भ्रमण के लिये स्कूली बच्चे और ग्रुप में आनेवाले लोगों को निःशुल्क प्रवेश की अनुमति है। मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने निरीक्षण के दौरान प्रेक्षागृह, प्रतीक्षा कक्ष, लाउंज, बापू के आदर्शों को आमजन में स्थापित करने के लिये कार्यों के प्रदर्शन के लिये दीर्घा, अनुसंधान केन्द्र, आगंतुक सुविधायें एवं अन्य संरचनाओं की जानकारी ली। उन्होंने विभिन्न डिजिटलाइज्ड प्रदर्शों का भी अवलोकन किया। शिक्षा विभाग की ओर से सभी विद्यालयों में वाचन के लिये तैयार किताब 'बापू की पाती' एवं 'मोहन से महात्मा' को भी डिजीटल रूप में बच्चों की सुलभ जानकारी के लिये प्रदर्शित किया गया है, जिसका मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने अवलोकन किया।

मुख्यमंत्री श्री चौधरी नेअधिकारियों को निर्देश दिये कि स्कूलों के शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम में बच्चों को बापू टावर, बिहार संग्रहालय, पटना म्यूजियम, साइंस सिटी का रूट बनाकर भ्रमण करायें। उन्होंने भवन निर्माण विभाग के सचिव को निर्देश दिया कि पर्यटन विभाग तथा कला एवं संस्कृति विभाग से समन्वय स्थापित कर बापू टावर में अधिक से अधिक लोगों के भ्रमण की सुविधा सुनिश्चित करायें, इससे बापू से जुड़े कार्य उनके विचार और आदर्श के बारे में लोग अच्छी तरह से जान सकेंगे।

मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने बापू की जीवनी, उनके आदर्शों एवं कार्यों तथा बिहार की गौरव गाथा पर आधारित फिल्म का अवलोकन किया।

श्री चौधरी ने पत्रिका 'सत्याग्रह-बापू टावर का प्रकाशन' का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि इसे डिजिटलाइज भी कराएं, जिससे आम लोग आसानी से इसका लाभ उठा सकें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित