, May 10 -- मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने कहा कि यह प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं को नई दिशा, नई ऊर्जा और सेवा का नया संकल्प प्रदान करेगा, जिससे संगठन और अधिक सशक्त होकर समाज के हर वर्ग के कल्याण में अग्रणी भूमिका निभाएगा।‎ श्री चौधरी ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता "राष्ट्र सर्वोपरि" के सिद्धांत के साथ कार्य करता है और यह प्रशिक्षण उसी भावना को और मजबूत करने का माध्यम है। इस प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती प्रदान करने तथा आगामी समय में जनसंपर्क अभियान को गति देने की योजना है।

‎ ‎पटना ग्रामीण जिला भाजपा द्वारा आयोजित दो दिवसीय "दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान 2026" के समापन सत्र में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांतों को आत्मसात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रसेवा एवं जनकल्याण के संकल्प को और मजबूत करने का संकल्प लिया गया।

‎इस मौके पर बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित