, May 21 -- मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार को समृद्ध बनाना चाहते हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को विकसित बनाना चाहते हैं,इसका रास्ता सुशासन से ही खुलेगा। श्री चौधरी ने कहा कि कुछ लोग एनकाउंटर परसवाल उठाते हैं और जाति विशेष की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस किसी की जाति पूछकर गोली नहीं चलाती। बिहार सुशासन के लिए जाना जाए यह महत्वपूर्ण है। यदि कोई पुलिस को चैलेंज करता है तो 48 घंटे के अंदर पुलिस उसे उसी भाषा में जवाब देगी। पुलिस सुशासन और शक्ति का प्रतीक है। अपराधी किसी भी हालत में नहीं बचें यह सरकार की कोशिश है। पुलिसकर्मी अपना घर परिवार छोड़कर समाज की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं।

श्री चौधरी ने कहा कि बिहार के सभी 534 प्रखंडों में सरस्वती विद्या निकेतन के रूप मेंमॉडल स्कूल स्थापित करने की दिशा में सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि बिहार ज्ञान की भूमि है और यहीं भगवान बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। इसी बिहार से विश्व को शांति का संदेश गया। बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध हो यह सरकार कोशिश है। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों के इलाज के लिए कैशलेस चिकित्सा की व्यवस्था सुनिश्चित हो। साथ ही पुलिसकर्मियों के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध हो इसके लिए व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों के कैशलेश चिकित्सा के लिए जितने पैसे की आवश्यकता होगी उसकी व्यवस्था की जाएगी। पुलिसकर्मियों को किसी प्रकार के चिंता करने की आवश्यकता नहीं है सरकार पूरी तरह से उनके साथ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित