, May 21 -- मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2005 से आपके बल पर ही बिहार में सुशासन स्थापित है। जब सुशासन स्थापित रहेगा तभी उद्योग धंधे भी यहां बड़ी संख्या में स्थापित होंगे।उन्होंने कहा कि बिहार में सड़क, बिजली, पेयजल सहित अन्य बुनियादी सुविधाएं लोगों को पहुंचाई जा रही है उसे और आगे बढ़ाया जा रहा है। श्री चौधरी ने कहा कि बिहार पुलिस में अभी महिला पुलिस कर्मियों की संख्या 30000 से अधिक है जो देश में सर्वोच्च है। उन्होंने कहा कि देश के किसी भी राज्य में महिला पुलिसकर्मियों की संख्या उतनी नहीं है जितनी बिहार में है। महिला पुलिस कर्मियों की संख्या निरंतर बढ़ रही है। पुलिस के सहयोग से ही सुशासन स्थापित है और समृद्धि का रास्ता सुशासन से ही संभव है। उन्होंने कहा कि बिहार के सभी 40 पुलिस लाइनों में अच्छे स्कूल खोलने का निर्देश दिया गया है।
कार्यक्रम को गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, पुलिस महानिदेशक, बजट, अपील एवं कल्याण संजय सिंह तथा बैंक ऑफ बड़ौदा के महाप्रबंधक सुव्रत कुमार स्वाई ने भी संबोधित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित