, April 20 -- श्री चौधरी ने कहा कि केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह और मोकामा विधायक अनंत कुमार सिंह ने मोकामा अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधायें विकसित करने के लिए आग्रह किया है। सबकी भी इच्छा है कि इस अस्पताल को बेहतर बनाया जाए और इसे लेकर सरकार काम करेगी। मुख्यमंत्री ने मोकामावासियों को बधाई देते हुये कहा कि यहां पर तिरुपति भगवान के मंदिर की भी कल्पना की गई है और वह बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम ने अनीतियों के खिलाफ लड़ाई लड़ी। उनके आदर्श हम सभी के लिए प्रेरणा है। बिहार के सुख, शांति एवं समृद्धि के लिए भगवान परशुराम का आशीर्वाद बना रहे, यही उनकी कामना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जोड़ी ने इस क्षेत्र में पुल, फोरलेन सहित कई बुनियादी ढांचे के निर्माण के साथ-साथ नागरिक और बुनियादी सुविधाएं विकसित की हैं। बिहार को और समृद्ध बनाने के लिए हम सबको मिलकर काम करना होगा।
कार्यक्रम के दौरान परशुराम स्थान परिसर के कर्मशियल बिल्डिंग से संबंधित लघु फिल्म भी प्रस्तुत की गई।कार्यक्रम को केंद्रीय मत्स्य पालन, पशु पालन और डेयरी तथा पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह,दोनों उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी एवं बिजेंद्र प्रसाद यादव ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी डॉ.गोपाल सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ.चंद्रशेखर सिंह, पटना प्रमंडल के आयुक्त सह बुडको के प्रबंध निदेशक अनिमेष पराशर सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे, जबकि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विधायक अनंत कुमार सिंह, अन्य जनप्रतिनिधिगण, जिलाधिकारी डॉ.त्यागराजन एस०एम० सहित अन्य पदाधिकारीगण, गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण जुड़े हुए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित