, June 28 -- श्री चौधरी ने कहा कि पंचायत विकास दिवस के प्रथम आयोजन की थीम 'महिला हितैषी पंचायत' रखी गई है। उन्होंने बताया कि जीविका दीदियों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है तथा बड़ी संख्या में महिलाओं को स्वरोजगार के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई है।मुख्यमंत्री ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रखंडों में मॉडल स्कूल तथा 211 प्रखंडों में डिग्री कॉलेज स्थापित किए जाएंगे, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को अपने क्षेत्र में ही बेहतर शिक्षा मिल सके और उन्हें उच्च शिक्षा या प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बाहर न जाना पड़े।

मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में गरीबों के लिए आवास, बुनियादी सुविधाओं एवं ग्रामीण विकास के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि मनरेगा की जगह विकसित भारत जी राम जी की शुरूआत की गयी है, इसमें 48 घंटे के अंदर काम को अपलोड करना होगा। केन्द्र सरकार से अगले 4-5 वर्षों में इसके तहत 50 से 70 हजार करोड़ रूपये बिहार को मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साढ़े चार करोड़ लोगों को पक्का मकान दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में पिछले 20 वर्षों में एक करोड़ लोगों को पक्का मकान दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित