, June 28 -- श्री चौधरी ने कहा कि विकसित भारत और समृद्ध बिहार के लिये आत्मनिर्भर पंचायत और आत्मनिर्भर गांव का होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सरकार 125 यूनिट मुफ्त बिजली उपलब्ध करा रही है। भविष्य में सोलर ऊर्जा आधारित व्यवस्था विकसित कर लोगों को दीर्घकालिक एवं सस्ती ऊर्जा उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और कानून का राज हर हाल में कायम रखा जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए भी लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त से ऐसी व्यवस्था लागू करने का लक्ष्य है, जिससे अनुमंडल एवं जिला अस्पतालों में ही मरीजों का बेहतर इलाज सुनिश्चित हो और अनावश्यक रेफरल की आवश्यकता न पड़े। उन्होंने मुंगेर क्षेत्र में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
कार्यक्रम को गन्ना उद्योग मंत्री सह मुंगेर जिला के प्रभारी मंत्री संजय कुमार, सांसद अरुण कुमार भारती और पंचायती राज विभाग के सचिव मनोज कुमार ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में विधायक कुमार प्रणय, विधायक नचिकेता मंडल, विधान पार्षद लाल मोहन गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह, मुंगेर प्रमण्डल के आयुक्त प्रेम सिंह मीणा, मुंगेर प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक राकेश कुमार, जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर, पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद सहित अन्य वरीय अधिकारी समेत बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित