, July 11 -- मुख्यमंत्री ने कहा कि वैशाली की धरती काफी ऐतिहासिक है, जो भगवान बुद्ध और भगवान महावीर से जुड़ी होने के साथ-साथ यह लोकतंत्र की जननी है। उन्होंने निर्देश दिये कि आपसी बंटवारे और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए राज्य से बाहर रहने वाले लोगों को भी एप्लीकेशन के माध्यम से डिजिटल निबंधन की सुविधा सुनिश्चित की जाए।मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि निबंधन कार्यालयों में आने वाले लोगों के लिए सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाय। उन्होंने कहा कि पेपरलेस निबंधन प्रणाली (होम रजिस्ट्री डिजिटल सिस्टम) डिजिटल बिहार की दिशा में यह एक ऐतिहासिक कदम है, जिससे निबंधन प्रक्रिया सुरक्षित, सरल, पारदर्शी और विश्वसनीय बनेगी। अब आवेदकों को निबंधन से जुड़े दस्तावेज व्हाट्सएप एवं ई-मेल के माध्यम से भी उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था में भूमि की खरीद-बिक्री से पहले जीआईएस तकनीक एवं ऑनलाइन सत्यापन के माध्यम से भूमि की वास्तविक स्थिति की पुष्टि की जाएगी। इससे खरीदारों के हित सुरक्षित होंगे, विवादों में कमी आएगी तथा भूमि लेन-देन में पारदर्शिता और विश्वास बढ़ेगा।

श्री चौधरी ने कहा कि 15 जुलाई को बिहार के विभिन्न प्रखंडों में 213 नये डिग्री कॉलेजों की शुरूआत होगी, जिससे सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों तक उच्च शिक्षा का विस्तार होगा। उन्होंने कहा कि नई डिजिटल प्रणाली के तहत अब भूमि निबंधन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन एवं पेपरलेस होगी। कागजी कार्रवाई में कमी आने से समय की बचत होगी तथा लोगों को निबंधन कार्यालय के अनावश्यक चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इससे पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता आयेगी और भ्रष्टाचार पर भी रोक लगेगी। उन्होंने कहा कि हर महीने की 10 तारीख को डीबीटी के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना से जुड़े करीब एक करोड़ लाभार्थियों को 1100 रूपये पेंशन की राशि उनके बैंक खाते में भेजी जाती है, इससे उनके जीवन में बदलाव आया है। सरकार का मूल मकसद बिहार की समृद्धि का रास्ता बनाकर बिहार को आगे बढ़ाना है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने डिजिटल रजिस्ट्रेशन सुविधा विकसित करने वाले सर्विस प्रोवाइडर से जुड़े लोगों को सम्मानित किया।

कार्यक्रम में मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के सचिव नवीन कुमार ने स्वागत भाषण किया तथा जिलाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

इस अवसर पर दोनों उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन मंत्री मदन सहनी, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री संजय कुमार सिंह, जनता दल यूनाइटेड (जदयू)प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक उमेश सिंह कुशवाहा, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार,तिरहुत प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक चंदन कुशवाहा, जिलाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह, पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, वरीय अधिकारी एवं आमजन उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित