, March 23 -- श्री चौधरी ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए साइकिल, पोशाक और छात्रवृत्ति जैसी योजनाएं चलाई गई। पंचायत चुनाव में 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। उन्होंने बताया कि राज्य के हर प्रखंड में हाईस्कूल खोलने के बाद अब सभी प्रखंडों में डिग्री कॉलेज स्थापित किए जा रहे हैं। जहां पहले केवल छह मेडिकल कॉलेज थे, अब सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि एक करोड़ 81 लाख महिलाओं के खातों में 10 हजार रुपये भेजकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया गया है। आज जीविका समूहों से जुड़ी महिलाएं एक लाख 21 हजार करोड़ रुपये का कारोबार कर रही हैं।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य से पलायन रोकने के लिए उद्योगों को बढ़ावा दिया जा रहा है।उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में 50 लाख से अधिक लोगों को नौकरी और रोजगार दिया गया है और अगले पांच वर्षों में एक करोड़ रोजगार सृजित करने का लक्ष्य है। उन्होंने विश्वास जताया कि बिहार में अब कोई मजदूरी के लिए बाहर नहीं जाएगा।
श्री चौधरी ने अरवल के बेलखरा में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2005 से पहले अरवल में आने से लोग डरते थे और नक्सलियों का भय हर समय बना रहता था। उन्होंने कहा कि राजग सरकार ने नक्सलवाद को पूरी तरह समाप्त कर बिहार को सुरक्षित बनाया है। उन्होंने बताया कि अरवल से गुजरने वाली पटना से औरंगाबाद फोरलेन सड़क पर काम शुरू हो गया है।उन्होंने कहा कि मगध की धरती सम्राट अशोक, पंडित चाणक्य और भगवान जरासंध की रही है, जिसने भारत को गौरव दिलाया।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य में जब इतिहास लिखा जाएगा तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास और सामाजिक न्याय के कार्यों को स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित